फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइक सवार महिला सड़क पर गिरी, ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
अनीता का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
कलान। बदायूं-फर्रुखाबाद हाईवे पर सड़क के गड्ढे ने कबरा सलेमपुर निवासी बदन सिंह की पत्नी अनीता (55) की जान ले ली। गड्ढे मे बाइक का पहिया जाने से बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। सामने से आए ट्रक ने अनीता को कुचल दिया। हादसे में बाइक चला रहे बदन सिंह और उनकी बेटी सविता घायल हो गए। नाराज लोगों ने तकरीबन आधे घंटे तक जाम लगाए रखा। बाद में पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोला।
विज्ञापन

अनीता और उनकी बेटी सविता की तबीयत खराब थी। बदन सिंह बाइक से दोनों को लेकर बदायूं के उसावां क्षेत्र में चिकित्सक के यहां बुखार की दवा दिलाने गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे तीनों लौट रहे थे। बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर जखिया गांव के पास सड़क पर बरसाती पानी भरा था।
पहिया गड्ढे में जाने से बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इसी दौरान सामने से आए ट्रक से अनीता कुचल गईं और उनकी मौत हो गई। विरोध में नाराज ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। कार्रवाई के आश्वासन पर करीब आधे घंटे बाद जाम खुला। अनीता के चार बेटे और पांच बेटियां हैं। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि लकड़ी लदा ट्रक बदायूं की ओर जा रहा था। उसे बाराकलां चौकी के पास पकड़ लिया है। चालक से पूछताछ की जा रही हैै। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें