फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल में ब्लू हाउस का रहा दबदबा

Wed, 30 Sep 2015 11:11 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
माधव राव सिंधिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद शुरू हो गए। पहले दिन फुटबाल प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पहला मैच यलो हाउस और ब्लू हाउस के मध्य हुआ, जिसमें ब्लू हाउस विजेता रहा। दूसरे मैच में रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचकारी रहा। मध्यांतर तक ब्लू और रेड हाउस की टीमें एक-एक गोल से बराबरी पर थीं, मध्यांतर बाद ब्लू हाउस ने रेड हाउस पर 3-2 से जीत दर्ज की। मैच में हार्दिक गुप्ता, ऋतिक पांडेय, पवित्र नील, विशाल, प्रिंस, अभय मिश्रा, सैफ, अभिनव आदि का खेल सराहनीय रहा।
इससे पूर्व प्रबंधक मून जौहरी ने कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल शिक्षक संजीव की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य मीरा भाटिया, उप प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव, जावेद, इस्लाम, विनीत, प्रियंका मिश्रा, फरीद खान, विनय गुप्ता, पंकज, डॉ. बावा सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें