फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों से हटवाए होर्डिंग

Wed, 30 Sep 2015 11:09 PM IST
मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन में एसडीएम और सीओ ने सार्वजनिक स्थानों, दुकानों और बिजली के खंभों पर लगे प्रत्याशियों के कटआउट और होर्डिंग उतरवा दिए। कई प्रत्याशियों ने प्रशासनिक कार्रवाई देख खुद प्रचार सामग्री समेट ली।
विज्ञापन

बुधवार शाम लगभग साढ़े छह बजे अचानक एसडीएम भरतलाल सरोज और सीओ आदेश त्यागी ने एसओ प्रभुकांत के साथ पैदल मार्च कर प्रत्याशियों ने प्रचार को लगवाए बड़े होर्डिंग, कटआउट उतरवा दिए। हालांकि कस्बे के कुछ इलाकों में अभी भी बिजली के खंभों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रत्याशियों के कटआउट और होर्डिंग लगे हैं।

प्रत्याशियों के वाहनों से नहीं उतरे हूटर
मिर्जापुर। प्रशासन आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करवा रही है। फिर भी प्रधान और जिला पंचायत पद के प्रत्याशियों की लग्जरी गाड़ियों के हूटर और ध्वनि विस्तारक यंत्रों से बगैर अनुमति के प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें