शाहजहांपुर में मिश्रीपुर स्थित श्रीराम चंद्र मिशन आश्रम में कार्यक्रम में उपस्थित अनुयायी। स्
शाहजहांपुर। मिश्रीपुर स्थित श्रीरामचंद्र मिशन आश्रम में रविवार को गुरु परंपरा के तीसरे गुरुदेव पार्थसारथी राजगोपालाचारी का 99वां जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। अनुयायियों ने ध्यान साधना कर आत्मोत्थान, मानव कल्याण और विश्व बंधुत्व की कामना की।
केंद्र प्रभारी सर्वेश चंद्रा ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी अभ्यासियों ने सामूहिक ध्यान किया। इस दौरान अनुयायियों ने पार्थसारथी राजगोपालाचारी के साथ बिताए समय को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए।
प्रशिक्षक एके गर्ग ने कहा कि रामचंद्रजी महाराज की राजयोग साधना पद्धति सरल और सहज है। आश्रम प्रबंधक एवं प्रशिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, हर्षवर्धन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, ममता सिंह, सुयश सिन्हा, कृष्णा भारद्वाज आदि मौजूद रहे।