मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए बरेली के भुता क्षेत्र के अंतर्गत गांव अठ्ठाईन निवासी बाइक सवार तोताराम (45) की इलाज के दौरान बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठीं उसकी पत्नी कांता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।
तोताराम, पत्नी कांता देवी के साथ बाइक से सोमवार को निगोही एक रिश्तेदारी में गए थे। मंगलवार को सुबह नौ बजे वह पत्नी के साथ बाइक से अपने घर बरेली जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर फॉर्म नंबर तीन के सामने सब्जी से भरी पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल दंपती को इलाज के लिए घरवालों ने बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी ने बताया कि वहां इलाज के दौरान तोताराम की मौत हो गई। पुलिस ने तोताराम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भिजवा दिया है।