फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कबड्डी प्रतियोगिता में बी टीम रही विजेता

विज्ञापन
आर्य महिला इंटर कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्य महिला इंटर कॉलेज में बुधवार को छात्राओं की खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए छात्राओं को ए और बी टीम में विभाजित किया गया। मुकाबले के दौरान बी टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ए टीम को हराकर जीत दर्ज की। प्रधानाचार्य पूनम रानी ने बताया कि छात्राएं आगामी जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी खेल प्रतिभा को निखारने में भी सहायक होते हैं। इस अवसर पर अर्पणा त्रिपाठी, शिखा पांडेय, पल्लवी श्रीवास्तव सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
आज होगी प्रतियोगिता
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता हथौड़ा स्टेडियम में किन्हीं कारणों से बुधवार को स्थगित कर दी गई। खेल समिति के सचिव कैप्टन रामकुमार ने बताया कि प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें