फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 6500 वर्ग मीटर अवैध प्लाॅटिंग को प्राधिकरण ने कराया ध्वस्त

विज्ञापन
अवैध  प्लाटिंग को ध्वस्त करती जेसीबी। स्रोत: एसडीए
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विकास प्राधिकरण सीमा में बगैर नक्शा पास कराकर कराई जा रही अवैध प्लाॅटिंग व निर्माण को प्राधिकरण टीम ने ध्वस्त कर दिया। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) के गठन के बाद शहर के आसपास की जमीनें बेशकीमती हो गईं। ऐसे में काॅलोनाइजरों जमीन खरीदकर अवैध प्लाॅटिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस और नगर निगम की ईटीएफ टीम ने गांव मिश्रीपुर में अवैध निर्माण को ढहा दिया। त्रिपाठी के अनुसार, बिना विधिक तरीके से ले-आउट और मानचित्र स्वीकृत कराए लगभग 6,500 वर्गमीटर भूमि पर अवैध प्लाॅटिंग की गई थी।
सचिव ने अनुरोध किया कि प्राधिकरण की सीमा के अंतर्गत कोई भी भूमि क्रय करने से पहले जे-आउट पास होने के बारे में जानकारी अवश्य कर लें। किसी भी दशा में कोई भी नया निर्माण प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें