फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली जाने से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के बाडूजई प्रथम में सोमवार की रात फॉल्ट आने से बिजली गुल हो गई। करीब दो घंटे तक लोग परेशान रहे। उपकेंद्र पर कॉल करने पर फॉल्ट होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया गया। इसी तरह निगोही उपकेंद्र पर तेज हवा चलने के कारण करीब 30 मिनट तक सारे फीडर बंद रहे।
विज्ञापन

अल्हागंज। आरडीएसएस योजना के तहत 132 केवीए भैसटा कलां से आने वाली 33 केवीए लाइन पर कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। निगम ने सुबह नौ से शाम चार बजे तक बिजली बंद रखने की बात कही थी, लेकिन तय समय से दो घंटे ज्यादा तक बिजली बंद रही। एसडीओ यश भारद्वाज ने बताया कि वी क्रास टूटने के कारण दिक्कत आई थी, उसे सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें