भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 124वीं जयंती विभिन्न कार्यक्रमों और गोष्ठियों के बीच हर्षोल्लास से मनाई गई। राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों ने बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं पर मर्ल्यापण कर उन्हें नमन किया। वहीं, अंबेडकर मेमोरियल संस्थान की ओर से नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा में महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इधर, राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की ओर से गांधी भवन में हुए कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार, ओरी लाल, एलडी शुक्ला, डॉ. इंदु अजनबी, अशोक श्रेष्ठा, आदि ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शोभायात्रा का शुभारंभ सरायंकाइयां स्थित रामबाग आश्रम से प्रांतीय अध्यक्ष भगवंत राम और पूर्व अध्यक्ष राम स्वरूप ने पंचशील ध्वज दिखाकर किया। इसमें डॉ. अंबेडकर के अलावा कई महापुरुषों की शामिल की झांकियां शामिल रहीं। सभा में मुख्य अतिथि शोभनाथ राम, अध्यक्ष विश्राम सिंह, महामंत्री अमर चंद्र जौहर, राम प्रकाश, सियाराम दिनकर, भगवंत राम आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में बसपा मंडल कोआर्डिनेटर दिनेश कुमार, सुक्खू राव, महेश चंद्र गौतम, डॉ. जितेंद्र प्रकाश, माया प्रकाश, डॉ. विनोद कुमार आदि का योगदान रहा।
महान दार्शनिक थे अंबेडकर: दारापुरी
घंटाघर स्थित पार्क में हुई सभा में प्रख्यात विचारक एसआर दारापुरी ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वह महान दार्शनिक, अर्थशास्त्री और विधिवेत्ता थे। शहर विधायक सुरेश खन्ना, डॉ. पीके कपिल, पूर्व विधायक ध्ीरेंद्र प्रसाद, रामरतन गौतम, डॉ. अर्चना, अरुण कुमार, डॉ. नेपाल सिंह, डॉ. एमपी सिंह, राम सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन सुरेश पाल सिंह ने किया।
भाजपाईयों ने मनाई जयंती
भाजपा कार्यालय पर हुए जयंती समारोह में भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समतामूलक समाज की स्थापना के लिए तत्कालीन नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। उनके संदेश आज भी प्रेरणा देते हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, पूर्व राज्यमंत्री अवधेश वर्मा, महामंत्री राकेश मिश्रा, डीपी सिंह, सरोज गुप्ता, अनिल वाजपेयी आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि
राजीव भवन में हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, मानवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक चेतराम, धर्मेंद्र दीक्षित, सुहेल बेग, तसनीम खां, मनोज त्रिपाठी, मुजीब उर रहमान आदि ने राष्ट्र निर्माण में डॉ. अंबेडकर के योगदान की सराहना की। इससे पूर्व सभी ने अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
स्टेडियम में हुईं प्रतियोगिताएं
हथौड़ा स्टेडियम में अंबेडकर जयंती के अवसर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिसमें विभिन्न दौड़ में इमरान, भरत चंद्र, मोहम्मद ईशान, कुलजीत, अंकित, सत्यम, परविंदर, रजनीश, महेंद्र, शिवशरन, पंकज, अब्दुल रहमान, साजन, महजबीं, कविता, मनप्रीत, सुनैना, पुष्पा, छाया, वंदना, लक्ष्मी, मुस्कान, शिवली, ऋचा आदि विजेता घोषित की गईं। आयोजन में दिलीप शर्मा, बृजेश कुमार, बलवीर कुमार, मोहित मिश्रा आदि का योगदान रहा।
बार एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि
अंबेडकर जयंती पर सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से राजीव सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सक्सेना, सुरेश पाल सिंह, महासचिव राजीव गुप्ता, जसविंदर सिंह बजाज, राम भरोसे सुमन, बाबूराम, दौलतराम, अजीजुर्रहमान आदि ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विजयी प्रतियोगी हुए पुरस्कृत
भारतीय बौद्ध महासभा हथौड़ा बुजुर्ग में डॉ. अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष रामरतन गौतम, मलिखान सिंह दिनकर, सीपी सिंह, राम सेवक गौतम, अरुण कुमार, डॉ. अर्चना ने विचार रखे। कांशीराम आवास विकास कॉलोनी में पुनीत त्रिवेदी, आरके अवस्थी, अरविंद मिश्रा, शिवनंदन सागर, अवधेश दीक्षित, अपना दल की गोष्ठी में ओमकार सिंह पटेल, राजीव पटेल, रमेश चंद्रा, रामजी गुप्ता, संतोष कश्यप, कोरी समाज कल्याण सेवा समिति के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सतेंद्र कोरी, राम औतार, सरोज रंजन वर्मा, भीखम लाल, संजय कुमार, प्रभाकर सेवा समिति के कार्यक्रम में विजय कुमार प्रेमी, महेंद्रवती, अहिवरन लाल गौतम, मंगूलाल, सुरेश कुमार, भारतीय बाल्मीकि धर्म समाज के आयोजन में अमित बाल्मीकि, शिव कुमार, सौरभ, आकाश दीप, अजय, लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यक्रम में अमित पासवान, एस भारती, क्रांति देवी, जयहिंद कुमार, रामभरोसे लाल, अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के कार्यक्रम में मनोज अगिभनहोत्री, आशीष मिश्रा, विजय महाराज, पुनीत त्रिवेदी, विजय सक्सेना, भारतीय खाद्य निगम के कार्यक्रम में क्षेत्र प्रबंधक पीसी सिंह, हरीश सिंह लस्पाल, जितेंद्र अग्रवाल, अरविंद कुमार, वंशीलाल महाबोधि डॉ. बीआर अंबेडकर समिति के कार्यक्रम में नरेश चंद्रा, गिरीश चंद्र, राम स्वरूप वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, राम भरोसे लाल सुमन, मूल निवासी विचार मंच के कार्यक्रम में सुशील कश्यप, जगदीश प्रसाद, महबूब हसन इदरीसी, हरेराम, राष्ट्रीय जनता दल की गोष्ठी में सुरेंद्र पाल यादव, मुनीश लौगिंया, इरशाद अहमद, अखिलेश वर्मा, बृजेश दीक्षित आदि ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।