फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के अग्निशमन शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 15 Apr 2015 12:14 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में शहीद हुए अग्निशमन जवानों की स्मृति में मंगलवार से अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। अग्निकांड में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर विस्फोटकों से भरे एक जहाज में आग लग गई थी। आग बुझाने के प्रयास में मुंबई फायर सर्विस के 66 जवान शहीद हो गए थे। उन्हीं जवानों की स्मृति में 14 अप्रैल को अग्निशमन  सेवा स्मृति दिवस मनाया जाता है। इसके साथ ही इसी दिन से अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत होती है। फायर कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण करके शोक परेड कर दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ आग से बचने के उपाय बताए गए। इस बार अग्नि सुरक्षा सप्ताह की थीम ‘ सुरक्षित जीवन शैली एवं प्रमाणित विद्युत उपकरण अपनाएं’ पर रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें