फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 13 केंद्रों पर होगी सहायक अध्यापक प्रारंभिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग प्रयागराज की ओर से होने वाली सहायक अध्यापक प्रारंभिक परीक्षा 17 जनवरी को नगर के 13 केंद्रों पर होगी। परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को डीआईओएस कार्यालय से केंद्रों के लिए सामग्री का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

आर्य महिला डिग्री कॉलेज, इस्लामिया कॉलेज, एसपी कॉलेज, जीएफ कॉलेज, जीआईसी समेत 13 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। पहली पाली सुबह नौ से 11 बजे और दूसरी पाली तीन से पांच बजे तक होगी। प्रथम पाली में 5472 और दूसरी में 5280 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
केंद्रों पर निगरानी के लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे। परीक्षा देने आने वालों के आवागमन के लिए बरेली मोड़, रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर हेल्पडेस्क की स्थापना की जाएगी। हेल्पडेस्क पर परीक्षार्थियों का मार्गदर्शन कर केंद्र पर पहुंचने पर मदद की जाएगी। सीसी कैमरे की निगरानी में होने वाली परीक्षा की तैयारियाें के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने बताया कि सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
00
प्रशिक्षण दिया : डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सहायक अध्यापक की परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए बैठक हुई। इसमें डीएम ने परीक्षा को सकुशल कराने के निर्देश दिए। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें