फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पांच मिनट में एडीआरएम ने लिया पूरे स्टेशन का फीडबैक

विज्ञापन
शाहजहांपुर स्टेशन पर खड़ा एडीआरएम का  विशेष सैलून। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम पारितोष गौतम ने हरदाेई जाते समय अपने विशेष सैलून को स्टेशन पर रुकवाया। इस बीच स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली। करीब पांच मिनट के अपने ठहराव में एडीआरएम ने सफाई व्यवस्था को देखकर संतुष्टि जताई, साथ ही और बेहतर करने के लिए सीएचआई को निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे एडीआरएम के विशेष सैलून को लाइन नंबर दो पर लिया गया। स्टेशन अधीक्षक एके गौतम, सीएमआई एसके ठाकुर समेत कई अधिकारी उनके स्वागत में खड़े थे। एडीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक से ज्वाइनिंग को लेकर जानकारी ली। सीएचआई त्रिलोक चंद्र से सफाई व्यवस्था बेहतर होने पर संतुष्टि जताई।
कहा कि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कर्मियों की संख्या में इजाफा करें। त्रिलोक ने प्रतिदिन हर घंटे जीओ टैग वाले फीडबैक फोटो लिए जाने की जानकारी दी। एचआई शशांक पांडेय से कॉलोनी में नालों की सफाई के बारे में पूछा। शशांक ने कराए गए कार्यों की फोटो मोबाइल में दिखाई। पांच मिनट में पूरे स्टेशन का फीडबैक लेने के बाद वह रवाना हो गए।
विज्ञापन




आरपीएफ बाद में आई
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एडीआरएम आ गए और अधिकारियों से जानकारी भी लेने लगे। इसके बाद भी आरपीएफ के जवान मौके पर नहीं पहुंचे। उनके विशेष सैलून को रुका देखकर दो दरोगा पहुंचे। दूसरी ओर एडीआरएम की गाड़ी आने के बावजूद रेलवे लाइन पर व्यक्ति कूड़ा बीन रहा था। स्टेशन के अफसरों ने उसे डांटकर भगाया। सामने आया कि आरपीएफ ऐसे लोगाें का प्रवेश स्टेशन के अंदर प्रतिबंधित नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें