फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मारपीट में आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा जेल

विज्ञापन
तिलहर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अक्षय कदम। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष पंकज सिंह के होटल में मारपीट और तोड़फोड़ करने के 25 हजार के इनामी आरोपी अक्षय कदम को सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन




19-20 दिसंबर की रात को होटल पर बवाल करने के साथ ही सिपाही से गाली-गलौज की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी अक्षय कदम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने अक्षय कदम को महाराष्ट्र के जनपद सतारा के थाना कराड़ क्षेत्र के बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया था।
महानगर उपाध्यक्ष पंकज सिंह के भाई नीरज सिंह ने सोमवार को थाने में पहुंचीं एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण से मुलाकात की। एसपी ग्रामीण ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले में गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने सीओ ज्योति यादव को आरोपियों की संपत्ति की जांच कर बुधवार तक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें