फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आशा वर्कर्स ने किया धरना-प्रदर्शन, प्रोत्साहन राशि की मांग उठाई

विज्ञापन
जीआईसी मैदान पर प्रदर्शन करते हुए आशा वर्कर्स । संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ता सेवा समिति ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जीआईसी मैदान पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के जरिये बताया गया कि पोलियो मुक्ति, फाइलेरिया उन्मूलन, टीबी खोज, संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान और कोविड जैसी आपदाओं में अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा की है। डाटा ऑपरेटर के रूप में डायरी अपडेट और आभा कार्ड, सी बैंक फॉर्म, ई-कवच सर्वे जैसे जटिल कार्य को निष्ठापूर्वक कर रहीं हैं। इसके बावजूद प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जाता है।
मांग की गई कि आशा को एकमुश्त 21 हजार रुपये और संगिनी को 24 हजार रुपये राज्य कर्मचारी के रूप में वेतन दिया जाए। रिटायरमेंट सेवा लाभ में एकमुश्त 20 लाख रुपये और मासिक पेंशन दी जाए। इसके अलावा अन्य मांगे रखीं गईं। इस दौरान पुष्पा तिवारी, जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर, वंदना सिंह, नीतू सिंह, गीता देवी, प्रेमलता, ममता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें