फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल गेट से सिपाही-होमगार्ड को धक्का देकर भागा बाइक चोरी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाइक चोरी का आरोपी प्रियांशु वाजपेयी जेल गेट से सिपाही और होमगार्ड को धक्का देकर भाग गया। सिपाही ने उसे पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। एसपी ने बाइक चोर को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी करबला निवासी राजीव यादव ने 24 मई को बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बाइक चोर की तलाश करते हुए आकांक्षा हाईस्कूल के कैमरे चेक कर चोर की पहचान कर ली। वह बाइक समेत आरोपी सदर बाजार के मोहल्ला अंटा निवासी प्रियांशु वाजपेयी को पकड़कर थाने लेकर पहुंचे। बुधवार को सिपाही अंकित व होमगार्ड रामरक्षपाल आरोपी प्रियांशु वाजपेयी को कोर्ट लेकर गए। वहां से जेल में दाखिल करने के लिए बाइक से जा रहे थे।
पोस्टमार्टम हाउस के पास बनी बच्चा जेल ले जाते समय रास्ते में भैंसों का झुंड आ गया। पीछे वाला सुरक्षाकर्मी भैंसों की वजह से जेल के गेट पर उतर गया। इस बीच प्रियांशु सिपाही और होमगार्ड को धक्का दिया और भाग गया। सिपाही ने उसका काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए। पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंच गया। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में चेकिंग कराई गई, लेकिन पुलिस खाली हाथ रही। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

-बाइक चोरी के आरोपी को सिपाही व होमगार्ड जेल में दाखिल करने के लिए ले जा रहे थे। भागे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- एस. आनंद, एसपी
विज्ञापन

-हमें इस मामले की जानकारी नहीं है। हमारे पेशी पर गए सारे बंदी लौट आए हैं। नए बंदी भी दाखिल हुए हैं। -डॉ. बीडी पांडेय, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें