फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंडा से खुटार तक 17 किमी सड़क होगी चौड़ी, विधायक ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। बंडा क्षेत्र में सुनासिरनाथ होते हुए खुटार-पूरनपुर मार्ग तक लगभग चार करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से 17 किमी सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का विधायक चेतराम ने शिलान्यास किया। इस सड़क के बनने से लगभग 70 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बंडा में सुनासिरनाथ धाम की बड़ी महत्ता है। यहां शाहजहांपुर के साथ ही पीलीभीत, बरेली, लखीमपुर तक के श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं। बंडा से गांव आलमपुर पिपरिया, सुनासिरनाथ धाम, नानकपुरी से होते हुए खुटार-पूरनपुर मार्ग तक कई गांव हैं। यहां सिंगल रोड बना था। आवागमन ज्यादा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। विधायक ने प्रयास कर 17 किमी रोड के चौड़ीकरण को स्वीकृत कराने के बाद शिलान्यास भी किया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं पर काम कर रही है, इसका लोगों को लाभ भी मिल रहा है। शिलान्यास के मौके पर निर्मल सिंह, सुखविंदर सिंह, प्रदीप सिंह, जसपाल मल्होत्रा, घनश्याम, अभिषेक शुक्ला, राजेश यादव, सर्वजीत वर्मा, फतेहचंद्र वर्मा, दिलबाग सिंह आदि ने विधायक को सड़क के चौड़ीकरण के लिए धन्यवाद देते हुए मल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीओ विजयकांत मिश्रा, पीडब्लयूडी के एई महेश कुमार, जेई रमेश्वर यादव सहित कई अधिकारी माैजूद रहे। संचालन वीरपाल यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें