फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नो मैपिंग में आए 1.69 लाख मतदाताओं को मिलेंगे 12 विकल्प

विज्ञापन
साउथ सिटी कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना व सांसद अरुण स
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में नो मैपिंग मतदाताओं के लिए 21 जनवरी से बीएलओ के माध्यम से नोटिस जारी किए जाएंगे। नो मैपिंग में करीब 1.69 मतदाता है। ये वे मतदाता हैं जिनका 2003 की सूची के माध्यम से फाॅर्म नहीं भरा गया है। इसमें गलतियां हैं। इनको सुधारने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगर 2003 की सूची नहीं है तो चुनाव आयोग ने 12 विकल्प दिए हैं। इनको दिखाकर भी मतदाता सूची में नाम शामिल कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

एसआईआर अभियान में जिले में 18,11,616 मतदाता सूची में दर्ज किए गए हैं। पूरे जनपद में पांच लाख से अधिक वोट अभियान के तहत कटे हैं। इनमें एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक) मतदाता शामिल हैं। 21 से छह फरवरी तक चलने वाले अभियान के लिए जनपद के छह विधानसभा क्षेत्रों में 163 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) को बीएलओ के साथ लगाया गया है।
ये मतदान केंद्र, संबंधित ब्लॉक या तहसील पर बनेंगे। नोटिस जारी होने के बाद मतदाता स्पष्टीकरण के लिए वर्ष 2003 की मतदाता सूची में माता-पिता या दादा-दादी व नाना-नानी का नाम, एपिक नंबर को फाॅर्म में सही किया जाएगा। बाकी कोई गलती होगी तो उनमें सुधार किया जाएगा। इसके अलावा चुनाव आयोग की तरफ से 12 विकल्प दिए गए हैं। इनमें से एक विकल्प दिखाकर नाम सही कराया जा सकता है।
विज्ञापन


-
वोट कटने की लोगों की शिकायत
शहर के मोहल्ला महमंद गढ़ी वार्ड नंबर 54 निवासी शाका ने बताया कि उनके परिवार के पांच वोट मतदाता सूची में कट गए हैं, जो कि नो मैपिंग सूची में भी नहीं है। इसका सुधार कराया जाना चाहिए।


चुनाव आयोग के 12 विकल्प



सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के नियमित कर्मचारी, पेंशनभोगी को जारी किया गया कोई भी पहचानपत्र, पेंशन भुगतान आदेश, एक जुलाई 1987 से पहले सरकार, स्थानीय प्राधिकरणों, बैंकों, डाकघर, एलआईसी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा भारत में जारी किया गया कोई भी पहचान पत्र, प्रमाणपत्र, अभिलेख, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड, विश्वविद्यालयों द्वारा जारी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, सक्षम राज्य प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, परिवार रजिस्टर, सरकार द्वारा जारी कोई भी भूमि, मकान आवंटन प्रमाण पत्र, आयोग की ओर से निर्देश के अनुसार आधारकार्ड।




फोटो- 27
युवाओं को जोड़ने के लिए चलाया गया अभियान
लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की सहभागिता तय करने के लिए बृहस्पतिवार को भाजपा चौक मंडल की ओर से नवमतदाता पंजीकरण अभियान साउथ सिटी में चलाया गया। इस दौरान वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना और सांसद अरुण सागर मौजूद रहे। इसके साथ ही रामनगर कॉलोनी में बुधवार रात वित्त मंत्री ने नए मतदाता बनवाने के लिए डोर-टू-डोर भ्रमण किया। इस दौरान पार्षद कृष्ण गोपाल आदि मौजूद रहे।
-
नोटिस निकालने का कार्य शुरू हो गया है। 21 जनवरी से बीएलओ इनका वितरण करेंगे। इसके बाद नो मैपिंग अभियान के तहत छूटे लोग मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें