शाहजहांपुर। स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कुमार सागर के नेतृत्व में मकर संक्रांति पर बेरी चौकी स्थित साईं मंदिर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं व राहगीरों ने खिचड़ी का आनंद लिया। कार्यक्रम में डॉ.केपी गुप्ता, उग्रसेन सिंह, विकास गुप्ता, आयुष दीक्षित, राज गुप्ता, कोमल गुप्ता, नैंसी गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद