फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आकर्षित की बल्लेबाजी और सुबोध की गेंदबाजी से क्राउन क्लब जीता

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान पर शार्ट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मयूर स्पाेर्टिंग की ओर से जीएफ कॉलेज में चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में क्राउन क्लब ने अमित चौधरी अकादमी को छह विकेट से हरा दिया। आकर्षित की बल्लेबाजी व सुबोध की गेंदबाजी ने जीत की राह आसान की।
विज्ञापन

सुबह अमित अमित चौधरी अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 106 रन बनाए। अजय प्रताप यादव ने 18, रंजीत ने 16 रनों की पारी खेली।
क्राउन क्लब के सुबोध ने किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन और नितिन वर्मा ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्राउन क्लब की टीम ने छह विकेट से मैच को जीत लिया। आकर्षित वर्मा ने 30 व अनुराग ने 28 रन बनाए। चौधरी अकादमी के गेंदबाज मंजीत ने एक विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के अंपायर देव कुमार व सुधीर रहे। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि शनिवार को होंडा इलेवन व क्राउन क्लब के मध्य फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें