फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़क पर आए सांड़ से टकराई बाइक, कपड़ा व्यापारी की मौत

विज्ञापन
अजीत का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर क्षेत्र में बरेली-फर्रुखाबाद मार्ग पर सोमवार रात सड़क पर अचानक आए सांड़ से टकराकर बाइक सवार कपड़ा व्यापारी बरुआ पट्टी सनाय निवासी संजीव कुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन




भाई सोनू ने बताया कि संजीव की बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान थी। सोमवार रात वह पैतृक गांव से मदनापुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक सांड़ आ गया। बाइक उससे टकरा गई और संजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।



संजीव की मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पति की मौत की सूचना सुनकर पत्नी चांदनी कई बार बेहोश हो गईं। महिलाओं ने उन्हें संभाला। परिजनों ने बताया कि संजीव के दो छोटे बेटे हैं। उनकी मौत के बाद दोनों बच्चों की जिम्मेदारी अब मां के कंधों पर आ गई है।
विज्ञापन




संजीव दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई सोनू की भी कस्बे में कपड़े की दुकान है। बहन शिल्पी के लिए रिश्ता देखा जा रहा था। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पशु से टकराने के कारण युवक की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है।





छुट्टा पशुओं पर फिर उठे सवाल



सावन में इस मार्ग से बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजर रहे हैं और फिरोजपुर शिवधाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है। ऐसे में सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशुओं से हादसे का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं को सड़कों से हटाने और उनके लिए स्थायी व्यवस्था होने तक ऐसे हादसों पर रोक लगाना मुश्किल है।

घर के बाहर बैठे बुजुर्ग दंपती को सांड़ ने सींग मारकर किया घायल



तिलहर। क्षेत्र के गांव डभौरा में सोमवार रात घर के बाहर बैठे बुजुर्ग पति-पत्नी को सांड़ ने सींग मारकर घायल कर दिया। दोनों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गांव निवासी खलील अहमद सोमवार रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी चंदा बी के साथ घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान अचानक एक सांड़ वहां पहुंच गया और दोनों को सींग मार दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया। हादसे के बाद ग्रामीणों में छुट्टा पशुओं को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि सड़कों और आबादी में घूम रहे सांड़ लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। संवाद

डीसीएम की चपेट में आकर युवक की मौत
शाहजहांपुर। आरसी मिशन क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव निवासी अजीत (33) की सोमवार रात निगोही के टिकरी चौकी क्षेत्र में डीसीएम वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई।
अजीत सोमवार को बाबा पूरनदास के साथ निगोही में देवस्थान पर आयोजित भंडारे में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से गए थे। रात करीब आठ बजे टिकरी चौकी क्षेत्र में हुए हादसे में अजीत की मौत हो गई। पूछताछ करने पर बाबा पूरनदास ने परिजनों को बताया कि टिकरी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकी गई थी।
पेशाब के लिए जाने के दौरान अजीत की डीसीएम की टक्कर लगने से मौत हो गई। अजीत की मौत से उनकी पत्नी ऊषा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। बेटी रितिका, शिविका व बेटे कार्तिक की जिम्मेदारी अब ऊषा देवी के कंधों पर आ गई है।
अजीत की मौत से उनकी मां गीता देवी, भाई अजय व आदित्य बेसुध हो गए हैं। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दो बाइकों में टक्कर, पांच लोग घायल



मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।



यह घटना सावित्री गैस एजेंसी गोदाम के सामने हुई। मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी शानू बाइक से गैस सिलिंडर लेने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक अन्य बाइक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें असंतुलित होकर सड़क पर गिर गईं। शानू के साथ लखीमपुर के हृदेश कुमार, उनकी पत्नी मीनू और उनके पुत्र गुलशन व हर्ष भी घायल हुए। राहगीरों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। संवाद
-
बाइक गिरने से दो कांवड़िये घायल
खुटार। बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से बंडा के मोहल्ला रामनगर के कांवड़िये सौरभ शर्मा और उनके साथ गांव कंधरपुर के पवन शर्मा घायल हो गए।
दोनों श्रद्धालु मंगलवार को गोला में भगवान शिव का जलाभिषेक कर वापस घर जा रहे थे। खुटार कसबे में बंडा रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने सौरभ शर्मा को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया है। जानकारी पाकर सौरभ के परिजन भी मेडिकल कॉलेज गए हैं। पवन शर्मा को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। संवाद

हादसे में बालक समेत तीन लोग हुए घायल

कलान। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर सोमवार शाम हादसा हो गया। बाइक की टक्कर लगने से रोड पार कर रहे ग्राम मदनपुर निवासी राजपाल यादव का पुत्र प्रतीक यादव (09) घायल हो गया। साथ ही उसावां की तरफ से आ रहे बाइक पर सवार दो लोग भी घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद बालक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

अजीत का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : File Photo

अजीत का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : File Photo

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें