फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विश्वविद्यालय के पोर्टल की टेस्टिंग शुरू...सोमवार तक आरंभ होने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में पोर्टल पर विश्वविद्यालय का डाटा फीडिंग का कार्य अंतिम चरण पर पहुंच गया है। कुछ कॉलेजों से डाटा में तकनीकी कमी व भुगतान खाते की टेस्टिंग के चलते देरी हो रही है। संभावना है कि सोमवार से पोर्टल शुरू हो जाएगा। उसके बाद प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज के यूनिवर्सिटी बनने के बाद जिले के 54 कॉलेजों को संबद्ध किया गया है। कॉलेजाें की तरफ से भेजे गए डाटा को पोर्टल पर फीड किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के कुछ कॉलेजों के डाटा में तकनीकी कमी के चलते उसकी फीडिंग का कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा। दूसरी ओर यूनिवर्सिटी ने एचडीएफसी बैंक का खाता लगाया है।
पोर्टल से उसकी मैपिंग का काम पूरा हो चुका है। उसका गेट-वे बनने और पासवर्ड का कार्य शेष है। दूसरी ओर खाते में धनराशि के भुगतान की टेस्टिंग भी करके देखी गई है। पोर्टल पर तकनीकी कमियों को दूर करने की दिशा में तेज गति से कार्य हो रहा है। संभावना है कि सोमवार तक कार्य को पूर्ण कर पोर्टल पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उसके बाद विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध काॅलेजों में प्रवेश प्रक्रिया को गति मिलेगी। प्रवेश समिति के प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि पोर्टल से तकनीकी खामियों को दूर किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद पोर्टल को प्रारंभ करा दिया जाएगा।

-
ऑफलाइन आवेदन शुरू कराया
जुलाई में डिग्री कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ऑफलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। फॉर्माें को कॉलेजों में जमा करा रहे हैं। यूनिवर्सिटी का पोर्टल प्रारंभ होने पर ऑनलाइन आवेदन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें