फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अमर उजाला ओलंपियाड में शामिल होकर परखी तैयारी

विज्ञापन
पुवायां के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में अमर उजाला ओलंपियाड की परीक्षा देते बच्चे। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
पुवायां। अमर उजाला के नेशनल ओलंपियाड के तहत आयोजित परीक्षा में शामिल होकर बच्चों ने अपनी तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

पुवायां के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में 45 बच्चों ने परीक्षा दी। स्कूल के डॉयरेक्टर डॉ. रचित अग्रवाल ने प्रश्नपत्र खोलकर परीक्षा का शुभारंभ कराया। कुछ बच्चों ने प्रश्नपत्र को कठिन माना तो कुछ ने सरल बताते हुए कहा कि इस तरह की परीक्षाओं ने उनको आगे की तैयारी के लिए मदद मिलती है। साथ ही अच्छा परिणाम लाने पर पुरस्कार भी मिलता है जो उनकी पढ़ाई में आगे बढ़ाने में योगदान देगा।
विज्ञापन

शिक्षकों ने भी अमर उजाला के ओलंपियाड की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों को ओएमआर शीट भरने की जानकारी से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं तक में लाभ होगा।

खुटार। खुटार के गोल्डन फ्लावर स्कूल के 64 बच्चों ने अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत परीक्षा दी। प्रधानाचार्य राजकुमार साहू और कोऑर्डिनेटर आकाश शर्मा ने प्रश्नपत्रों को खोलकर परीक्षा का शुभारंभ कराया। बच्चों ने निर्धारित एक घंटे में उत्तर ओएमआर शीट पर भरे। छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रश्नपत्र न ज्यादा कठिन था और न ही सरल। बच्चों ने कहा कि वह प्रतियोगिता के अगले राउंड में जरूर पहुंचेंगे। परीक्षा के आयोजन में स्कूल के डॉयरेक्टर, सह डॉयरेक्टर और अन्य शिक्षकों का भी योगदान रहा।

पुवायां के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में अमर उजाला ओलंपियाड की परीक्षा देते बच्चे। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें