फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोजा थाने के पीछे रेलवे कर्मचारी के बंद आवास में हुई चोरी से दहशत

विज्ञापन
रेलवे कर्मचारी के आवास पर हुई चोरी के बाद पहुंची पुलिस। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चोरी की बढ़ती घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बनती जा रहीं हैं। रविवार रात चोरों ने रोजा थाने के पीछे रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को निशाना बनाया। नकदी व हजारों के माल पर हाथ साफ किया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

रोजा थाने के पीछे क्वार्टर में रहने वाले रामनिवास मूलरूप से झारखंड के रहने वाले हैं। यहां करीब तीन साल से रेलवे में प्वाइंटमैन के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नाइट ड्यूटी चल रही थी। रविवार रात वह आवास को बंद कर ड्यूटी पर चले गए। चोरों ने उनके आवास के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
सोमवार की सुबह करीब आठ बजे जब वह ड्यूटी से वापस आए तो कमरे के टूटे पड़े ताले और बिखरा पड़ा सामान देखा। चोर बक्से में रखे पांच हजार रुपये, मोबाइल चार्जर, इंडक्शन के साथ घरेलू सामान ले गए। 15-20 दिन पूर्व रेलवे कर्मचारी रोहित के मकान में चाेरी हो गई थी। इसका अब तक खुलासा नहीं हुआ है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
रोजा के सिटी पार्क कॉलोनी में रह रहे बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत अनुभव तिवारी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह दो अप्रैल को परिवार के लोगों के साथ अपने निवास गाजियाबाद गए हुए थे। 12 अप्रैल की रात करीब 2:50 बजे हथियारबंद लोगों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
चोर लगभग 20-30 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। मेड की सूचना पर कमेटी के लोग मौके पर गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नकाबपोश चोर दिखे हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। अनुभव तिवारी ने बताया कि बदमाश जिस तरह के हथियारों से लैस थे, वे जान लेने की नीयत से आए थे। वहीं, कॉलोनीवासियों में दहशत बनी हुई है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कॉलोनी के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें