फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रधानाध्यापक समेत पांच सहायक अध्यापकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी

Sun, 02 Mar 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिना अवकाश लिए ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले सहायक अध्यापकों पर शिकंजा कसने का सिलसिला जारी है। नोटिस भेजने के बाद भी जवाब नहीं देने पर शिक्षक को अंतिम सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। इसके अतिरिक्त चार अन्य सहायक अध्यापकों को नोटिस जारी कर 15 दिन में लिखित पक्ष दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जलालाबाद विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय नूरपुर करही के प्रधानाध्यापक धर्मपाल सिंह दो जुलाई, 2019 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं। बीईओ ने निरीक्षण के बाद बीएसए को पत्राचार कर जानकारी दी। इसके बाद बीएसए ने धर्मपाल को पंजीकृत डाक से कई नोटिस भेजे, लेकिन उन्होंने अपना पक्ष नहीं रखा।
करीब साढ़े पांच साल से गैरहाजिर सहायक अध्यापक को बीएसए दिव्या गुप्ता ने अंतिम सेवा समाप्ति का नोटिस भेजा है। चेतावनी दी कि 15 दिन में उपस्थित नहीं होने पर बिना किसी पत्र व्यवहार के कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त कांट के कंपोजिट विद्यालय भंडेरी की शिक्षिका नाजिया खान को दो अप्रैल, 2019 को अनुपस्थित रहने पर तृतीय सेवा समाप्ति का नोटिस दिया है।
विज्ञापन


डाकिये को लटका मिला ताला, शिक्षक को अंतिम मौका
-मिर्जापुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुनहरा के सहायक अध्यापक कपिल कुमार सात जुलाई, 2022 से बिना सूचना के स्कूल में नहीं लौटे हैं। बीएसए ने उन्हें दूसरा सेवा समाप्ति का नोटिस भेजा है। इस पर शिक्षक ने स्वीकार योग्य नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया। इंतजार के बाद तीसरा नोटिस भेजा तो डाकिये ने मकान में ताला लगा होने की टिप्पणी लिखकर वापस कर दिया। इसी तरह सिंधौली के प्राथमिक विद्यालय जमुनिया की सहायक अध्यापक आंचल भी छह वर्ष के बाद भी कार्यभार लेने के लिए नहीं लौटीं। बीएसए ने दोनों शिक्षकों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। बंडा के प्राथमिक विद्यालय सुभानपुर की सहायक अध्यापिका रजनी वाला 24 नवंबर, 2016 से गैरहाजिर हैं। बीएसए ने उन्हें पत्र भेजकर बताया कि 15 दिन में जवाब नहीं देने पर सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें