फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिले के 2716 परिषदीय स्कूलों में आज से होंगी सत्र परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के 2716 परिषदीय स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की सत्र परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

यह सत्र परीक्षा कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं के लिए सभी विषयों की मौखिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
कक्षा छह की प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि और गृहशिल्प जैसे विषयों की परीक्षाएं होंगी। वहीं, दूसरी पाली में खेल, शारीरिक शिक्षा और स्काउट गाइड की परीक्षा ली जाएगी। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षाओं का संचालन सुचारु रूप से हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें