फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक साल में नहीं हो सका टेंडर... मनमाने ढंग से लगाए जा रहे शहर में होर्डिंग

Fri, 18 Apr 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शहर के ​खिरनीबाग चौराहे पर लगे होर्डिंग। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में वैध होर्डिंग लगाकर नगर निगम को कमाई बढ़ाने के निर्देश मुख्यमंत्री दे रहे हैं, लेकिन नगर निगम एक साल में निविदा प्रक्रिया पूरी करने के बाद ठेका तक नहीं करा सका है। पूरे शहर में मनमाने ढंग से जगह-जगह होर्डिंग-बैनर लगे हुए हैं। चौराहों पर होर्डिंग न लगाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन मुख्य चौराहे प्रचार सामग्री से पटे हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि शहरों में खतरनाक होर्डिंग के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड को वरीयता दी जाए। होर्डिंग के जरिये नगर निगम अपनी आय भी बढ़ाए। साथ ही ये भी निर्देश दिए हैं कि विज्ञापन होर्डिंग किसी महापुरुष की प्रतिमा या चित्र को खराब न करे। शाहजहांपुर नगर निगम में मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि नगर निगम की ओर से 2023 में एक फर्म से साढ़े लाख रुपये में विज्ञापन होर्डिंग का ठेका दिया गया था। फर्म का ठेका पिछले वर्ष मार्च में खत्म हो चुका है। इसके बाद से अब तक दोबारा टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ठेका देने की कार्रवाई नहीं हो सकी है। अधिकारियों के मुताबिक, चार बार निविदा निकाली गई थी लेकिन किसी ने ठेका नहीं लिया है।
-
आंधी में गिरने का खतरा
पूरे शहर में जगह-जगह होर्डिंग लगे हैं। आंधी या तेज हवा चलने पर कई बार होर्डिंग गिरने से हादसे का खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर बैनर भी लगे हैं। ये भी तेज हवा में गिर जाते हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकते हैं। पिछले शुक्रवार को आई आंधी के दौरान भी कई जगहों पर बैनर-होर्डिंग फट कर गिर गए थे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसके अलावा कई स्थानों पर बिजली के खंभों पर प्रचार सामग्री लगी रहती है। थोड़ी तेज हवा चलने पर ये उखड़ जाते हैं।
विज्ञापन

-
चौराहों को प्रचार सामग्री से पाटा
चौराहों के 50 मीटर दूरी तक प्रचार सामग्री न लगाने के निर्देश हैं। चौराहों पर होर्डिंग-बैनर लगे होने से वाहन चालक का ध्यान भंग होता है और हादसे की आशंका बनी रहती है। शहर के हर चौराहे पर प्रचार सामग्री लगी हुई है। खिरनीबाग चौराहे पर काफी बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हुए हैं। इसी तरह अन्य चौराहे भी प्रचार सामग्री से पटे हुए हैं।

विज्ञापन होर्डिंग के ठेके को लेकर चार बार निविदा प्रक्रिया की गई थी, लेकिन ठेका नहीं हो सका था। समय-समय पर अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग-बैनर हटाए जाते हैं। डीएम-एसपी से अनुमति लेकर फिर से वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
अनवर हुसैन, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम

शहर के खिरनीबाग चौराहे पर लगे होर्डिंग। संवाद- फोटो : mathura

शहर के खिरनीबाग चौराहे पर लगे होर्डिंग। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें