फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यातायात नियमों की अवहेलना करने पर दस वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस ने मंगलवार को दोपहर नगरिया चौकी के पास रिंग रोड पर वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया। इस दौरान हेलमेट लगाए बिना दोपहिया वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाने पर दस वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर नगरिया पुलिस चौकी के प्रभारी दरोगा जोगेंद्र प्रताप सिंह ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
उन्होंने दोपहिया चालकों से हेलमेट पहनकर ही सफर करने और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यह नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें