शाहजहांपुर। धूप निकलने से उमस बढ़ गई और तापमान में भी वृद्धि हुई। तापमान सामान्य से अधिक हो गया। वायुदाब गिरा हुआ है। पछुआ और उत्तरी हवा चल रही है। अगर हवा के रुख में बदलाव होता है तो फिर बारिश होने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि सितंबर में सामान्य अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और सामान्य न्यूनतम तापमान तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सामान्य से अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि वायुदाब 12 मिलीबार गिरा हुआ है। उत्तरी और पछुआ हवा चल रही है।