फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जेल रोड और सीतापुर अस्पताल मार्ग पर जाम में फंसे लोग

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सीतापुर आंख अस्पताल के पास लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में जेल रोड और सीतापुर आंख अस्पताल मार्ग पर लोगों को जाम से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

जेल रोड पर पूर्वाह्न करीब 11 बजे से दोपहर एक बजे के बाद तक लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। अस्पताल के पास करीब दो बजे सड़क किनारे ई-रिक्शा और कारों को बेतरतीब तरीके से खड़ा कर चालक चले गए। इसके चलते सड़क पर आवागमन के लिए जगह कम हो गई और वाहनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन

एक स्कूली बस के प्रवेश करने से स्थिति और विकराल हो गई। यातायात पुलिसकर्मी ने सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े ई-रिक्शा के चालक का चालान किया। सड़क किनारे खड़ी कार के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। सीओ यातायात रणवीर सिंह ने बताया कि जेल रोड पर धार्मिक आयोजन के कारण जाम की दिक्कत आई थी। हालांकि, वहां पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें