फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सामान्य से ज्यादा रहा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अक्तूबर माह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। शनिवार को धूप निकलने से तापमान के साथ उमस में वृद्धि हुई है। रविवार को वायुदाब गिरा होने से बादल छाए रहेंगे, मौसम भी शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अक्तूबर में अधिकतम सामान्य तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 16 मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 64 फीसदी रहने और तापमान बढ़ने से बारिश की संभावना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें