शाहजहांपुर। पछुआ हवा चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है तो न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब 20 मिलीबार बढ़ा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है। इससे मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि वायुदाब 20 मिलीबार गिरा हुआ है। इससे मौसम खुला रहेगा। पछुआ हवा चलने से आर्द्रता 26 फीसदी रह गई है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है।