फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दोपहर तक उमस के बाद चार मिमी बारिश से गिरा तापमान

विज्ञापन
बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाता व्यक्ति। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रात में बारिश नहीं होने से उमस बढ़ी तो न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस हो गया। शनिवार को दोपहर तक धूप से उमस का प्रकोप बना रहा, लेकिन अपराह्न तीन बजे के बाद अचानक बादल घने होकर बरसने लगे। कुछ देर तक हुई चार मिमी बारिश से अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री घट कर 32 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार रविवार को भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। बाद में हल्की धूप निकलते ही हवा में घुली सामान्य से अधिक आर्द्रता उमस में बदल कर जनजीवन को पसीने से तर करने लगी। अपराह्न करीब 3:30 बजे बादल घने हो गए और बारिश होने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सुबह हवा में नमी 85 फीसदी रही, लेकिन बारिश के बाद बढ़कर 88 प्रतिशत हो गई।
उन्होंने बताया कि बैरोमीटर सूचकांक शाम को सामान्य से 15 मिलीबार अधिक हो गया। वायुदाब में वृद्धि से हवा की दिशा भी पुरवाई से बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो गई है। हवा के दबाव में वृद्धि और उसके बहाव में हुए परिवर्तन को देखते रविवार को भी दिन भर बादल छाए रहने और तेज हवा चलने के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें