काकोरी शहीद के मैदान पर 25 दिसंबर से चल रह स्वर्गीय हीरालाल दिनकर प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी दिन तहसील रोड क्रिकेट क्लब और कांट क्रिकेट क्लब के बीच हुए फाइनल मुकाबले में तहसील रोड क्रिकेट क्लब की टीम ने 87 रनों से मैच जीत लिया। मैच के मैन ऑफ दि मैच तथा मैन ऑफ आफ दि सीरीज का खिताब विजयी टीम के खिलाड़ी मोनू अरोरा के नाम रहा। विधायक नीरज मौर्या ने विजेता टीम को 21 हजार का नगद पुरस्कार और ट्राफी, जबकि उपविजेता टीम को 51 सौ रुपये व ट्राफी दी। मैच के दौरान बड़ी तादाद में दर्शकगण मौजूद रहे।
टॉस जीतकर तहसील रोड क्रिकेट क्लब ने आठ विकेट खोकर 153 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में उतरी कांट की टीम मात्र 66 रन बनाकर ही ढेर हो गई। मैच की शुरूआत संघर्षपूर्ण मुकाबले से हुई, परंतु कुछ ही देर बाद कांट टीम के बल्लेबाज ढेर हो गये। मैच के दौरान रमेश त्रिवेदी तथा तनवीर अली ने कमेंटरी की। इस दौरान ओपी दिनकर, एसपी सिंह, पुत्तन लाल शर्मा, आनन्द त्रिवेदी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।