युवा संवाद में विवेकानंद को याद करते हुए साहित्यकार विष्णु दत्त द्विवेदी ने रखे विचार
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका निभा रहे विष्णु दत्त द्विवेदी बोले कि युवाओं को स्वामी के विचारों से प्रेरणा लेकर देश की सेवा के लिए काम करना चाहिए। साथ ही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विपिन अग्निहोत्री ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। कहा कि स्वामी जी कहते थे कि जब देश का युवा स्वस्थ होगा तभी देश मजबूत होगा। कार्यक्रम मे अनिल अग्निहोत्री, ओमवीर, अरूण अग्निहोत्री ने भी विचार रखे। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेन्द्र सिंह ने की।