लंबित शिकायतें चार दिन में निपटाएं
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
मंगलवार को डीएम और एसपी का तहसील दिवस पर पुवायां में कार्यक्रम में था। दोनों अधिकारियों के न पहुंचने पर सीडीओ टीके शिबू ने समस्याएं सुनीं। कुल 185 शिकायतें प्राप्त हुई और उनमें से 10 को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। इस क्रम में सीडीओ ने गत तहसील दिवस में प्राप्त शिकायत के निस्तारण की जानकारी की तो पाया कि कई विभागों द्वारा शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि चार दिन में इन्हें संबंधित विभाग निस्तारित कर रिपोर्ट दें। अन्यथा की सूरत में एसडीएम पुवायां संबंधित विभागों की सूची जिला स्तर पर भेजेंगे और उसके आधार पर संबंधित जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही के लिए शासन को लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतें कंप्यूटर पर फीड कर आनलाइन कर दी जाती हैं और उनके निस्तारण की समीक्षा तहसील से लेकर शासन स्तर तक होती है। किसी जिले की जनसमस्याओं का निस्तारण अगर नहीं किया जाता है तो वह कंप्यूटर पर आनलाइ दिखता है और जिले की छवि शासन स्तर पर धूमिल होती है। एडीएम जितेंद्र कुमार शर्मा ने भी तहसील दिवस में समस्याएं सुनीं। तहसील दिवस में एएसपी रमेश कुमार भारतीय, डीडीओ उग्रसेन यादव, पीडी अजयप्रकाश, डीपीआरओ बनवारी सिंह, डीसी मनरेगा राजेश कुमार झा, एसडीएम जयपाल सिंह, तहसीलदार, सीओ अरूण कुमार सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।