फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीसरे दिन सोत नदी में जलकुंभी में फंसा मिला किशोर का शव

विज्ञापन
मिर्जापुर में नदी में डूबे किशोर के परिजनों को दिलासा देते प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप। स्रोत 
विज्ञापन
मिर्जापुर। सोत नदी में डूबे उदयवीर (17) का शव करीब 50 घंटों बाद शुक्रवार सुबह घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर बिछिया छुट्टी पुल के नीचे जलकुंभी में फंसा मिला। उदयवीर के शव को देख उसके परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे उदयवीर भैंस चराने के लिए गया था। इस दौरान वह सोत नदी में डूब गया। गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को बिछिया छुट्टी पुल के नीचे ग्रामीणों को जलकुंभी में एक पैर फंसा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी मनोज कुमार गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर गए। जेसीबी मशीन बुलाकर जलकुंभी हटवाई और नदी से शव बाहर निकाला। जानकारी होने पर प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप और विधायक हरिप्रकाश वर्मा भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें