फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइंस से अगवा किशोरी  की हत्या कर शव फेंका 

Mon, 12 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइंस से पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई 14 वर्षीय मोनिका का शव रविवार की शाम पुलिस लाइंस के पीछे नाले में पड़ा मिला। मोनिका की हत्या करके शव नाले में फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में फालोअर हरिनाम सिंह यादव की बेटी मोनिका बीती सात अगस्त की सुबह घर से टहलने गई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं लगा था। इसके अगले दिन हरिनाम ने थाना सदर बाजार में अज्ञात के खिलाफ बेटी बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने मोनिका की कॉल डिटेल निकलवाई थी। जिसमें पता लगा था कि पुलिस लाइंस के एक लड़के से छह अगस्त की रात में 1.18 बजे मोनिका की आखिरी बात हुई थी। पुलिस ने उस लड़के को पूछताछ के लिए बुलाया भी था। 
मृतका के परिवार वालों का आरोप है कि उसी लड़के ने मोनिका को अगवा किया था, लेकिन पुलिस ने उसे बाद में छोड़ दिया था। परिवार वालों ने आशंका जताई है कि मोनिका के साथ रेप करने के बाद हत्या की गई है। शाम करीब छह बजे पुलिस लाइंस और डिपो के बीच गुजर रहे नाले में एक व्यक्ति ने एक लड़की का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना लोगों को दी। शव मिलने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ नाले के पास पहुंच गई। मोनिका के परिवार वालों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन

मोनिका के घर में मचा कोहराम 
मोनिका का शव मिलने के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। मृतका की मां बटिया का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका चार भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी। 
किशोरी का शव सड़ गया है, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पहले से दर्ज मुकदमे को उचित धाराओं में तरमीम किया जाएगा। 
विज्ञापन

- अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर थाना सदर बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें