फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चार माह से लापता किशोरी ने सहेली से की शादी

Sat, 18 Nov 2023 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार । चार माह पूर्व घर से लापता हुई क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को पुलिस ने एक अन्य किशोरी के साथ शुक्रवार को बरामद कर लिया। उसने अपनी सहेली से शादी कर लेने की बात पुलिस से कही है। अब दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी नौ अगस्त को घर से लापता हो गई थी। उनके पिता ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को सूचना मिली कि वह पुवायां के एक गांव की अन्य किशोरी के साथ गोमती पुल के पास वाहन के इंतजार में खड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों किशोरियों को थाने ले आई।

सूचना पर उनके परिजन भी थाने पहुंच गए, लेकिन दोनों एक साथ रहने की बात पर अड़ी रहीं। उनके गांव भी कुछ ही दूरी पर हैं। दोनों किशोरियां पढ़ी-लिखी नहीं हैं। चार माह से खुटार की किशोरी पुवायां की किशोरी के घर पर ही रह रही थी। इस दौरान दोनों बाहर घूमने भी गईं थीं। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों लड़कियों के पास किसी भी प्रकार के कागजात नहीं मिले हैं, जिससे उनकी सही उम्र पता चल सके। खुटार क्षेत्र की किशोरी का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें