शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया खुशहाली निवासी अनुज (16 वर्ष) का शव गांव के बाहर पेट्रोल पंप के नजदीक पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात गांव का ही दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
मेहनत मजदूरी करने वाले अनुज के पास रात करीब 10 बजे कॉल आई थी। बताते हैं कि यह फोन उसके दोस्त ने किया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे। सुबह गुमशुदगी दर्ज कराने जाने के दौरान उन्हें पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा।
वहां परिजनों ने अनुज के शव की शिनाख्त की। पुलिस के अनुसार, अनुज की हादसे में मौत हुई है। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।