फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। हवस का शिकार बनी मदनापुर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बृहस्पतिवार की रात सीएचसी में शिशु को जन्म दिया। किशोरी की मां ने बच्चा कहीं फेंकने की बात कही, तो अधीक्षक डॉ. ओमेंद्र राठौर ने पुलिस को बुला लिया। समय से पहले जन्मे नवजात की हालत नाजुक देख उसे अस्पताल के इन्क्यूबेटर मशीन में रखा गया है।
विज्ञापन

मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी से एक बाबू ने दुष्कर्म किया था। किशोरी के गर्भवती होने पर उसकी मां ने गत 23 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मदनापुर पुलिस इस मामले में आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, तब उसे जेल भेज दिया गया था। घटना के बाद ग्रामीणों के तानों से दुखी होकर किशोरी को उसकी मां साथ लेकर एक अन्य गांव में चली गई और वहां मंदिर के अहाते में रहने लगी। मां-बेटी की दयनीय हालत देख ग्रामीण उनकी मदद करते रहे। बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा होने पर किशोरी को लेकर उसकी मां सीएचसी पहुंची।
वहां किशोरी ने साढ़े आठ माह के पुत्र को जन्म दिया। बच्चा पैदा होने के बाद किशोरी और उसकी मां बच्चे को कहीं फेंकने अथवा किसी दूसरे व्यक्ति को देने की जिद करने लगीं। यह देखकर अधीक्षक के निर्देश पर लेखाकार विवेक मेहरोत्रा ने इसकी जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन सहित स्थानीय थाने और मदनापुर पुलिस को दी।
विज्ञापन

उप निरीक्षक प्रमोद कुमार तथा नेहा सैनी ने सीएचसी पहुंचकर मामले की जानकारी ली। चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार बच्चे की हालत अभी नाजुक है। उसे सामान्य होने तक भर्ती रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें