फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक का खेत में मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
मदनापुर के मझोला गांव में जांच करती पुलिस।  स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के रपटा मघटोरा उर्फ मछरेहटा गांव निवासी 30 वर्षीय सुखदेव का शव शुक्रवार शाम मदनापुर थाना क्षेत्र के मझोला गांव में एक खेत में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मझोला गांव में किसान अपने खेत पर घास काट रहे थे। शाम करीब पांच बजे उनकी नजर खेत में एक युवक के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान कराकर सुखदेव के परिजनों को सूचना दी।
मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति सुखदेव खेतीबाड़ी करते थे। सुबह कुछ लोग पति को बुलाकर ले गए थे। इसके बाद पति वापस नहीं आए। आरोप है कि उनके पति की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। बताया जा रहा है कि सुखदेव की दो पत्नियां हैं। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट और परिजनों के आरोप के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें