शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में एक मोहल्ले की किशोरी ने मोहल्ला निसरजई जलालनगर निवासी लकी, उसके माता-पिता समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी ने बताया कि उसका लकी से मोबाइल के जरिये संपर्क हुआ था। उन दोनों के मध्य एक विवाद न्यायालय में विचाराधीन है।
30 जुलाई की सुबह लकी ने फोन पर 10 लाख लेने का इल्जाम लगाया। आरोप है कि वे लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि एक माह पूर्व नए बस स्टैंड के पास लकी ने चार लोगों के साथ आकर उसके पिता के साथ मारपीट की थी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद