फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किराए पर रह रही किशोरी का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में किराए के मकान में रह रही निगोही की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को मोहल्ला दिलाजाक निवासी बुशरान 23 अगस्त की शाम बहलाकर ले गया। बेटी मोबाइल साथ लेकर गई है। देवर ने जब बेटी के मोबाइल पर कॉल की तो उसने कहा कि बुशरान उसे बरेली के होटल में ले जा रहा है। इसके बाद बेटी का मोबाइल बंद हो गया। पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया है। साथ ही एक टीम ने आरोपी के घर जाकर पूछताछ की। संवाद
विज्ञापन


किशोरी का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि 22 अगस्त की सुबह उसकी नाबालिग बेटी को आनंद अपहरण कर ले गया। जानकारी होने पर बेटी की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश में टीम लगा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें