फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। क्षेत्र के गांव रैना निवासी सोनपाल की पुत्री काजल (16) की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उसका शव कमरे में कुंड से लटका मिला। उसके गले में चुन्नी का फंदा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

सोमवार की रात किशोरी की मौत की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभात चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक टीम बुलाई गई। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर वहां की फोटोग्राफी की और नमूने लिए। परिजनों का कहना है कि काजल पिछले कई दिनों से गुमसुम रह रही थी। पूछने पर भी परेशानी के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही थी। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि किशोरी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें