खुदागंज। एक मोहल्ले से बहलाकर युवती को अपहृत कर लिए जाने के मामले में शक के आधार पर नामजद किए गए किशोर को दूसरे समुदाय के लोगों ने गत शुक्रवार को सुबह बाजार जाते वक्त रास्ते में रोक लिया।
बाद में आरोपियों ने उसे बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। इस मामले में किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला कायस्थान निवासी बाबू, जमील, खलील और साबिर उर्फ नन्हें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। संवाद