फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पटरी चटकने से एक घंटा खड़ी रहीं 12 ट्रेनें, परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
पटरी चटकने की वजह से रोजा में खड़ी किसान एक्सप्रेस। संवाद - फोटो : तिरंगा यात्रा निकालतीं छात्राएं।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली-लखनऊ रेलखंड पर बुधवार सुबह ऐगवां के पास रेल पटरी चटकने के कारण लखनऊ की ओर से आने वाली 12 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं। कुछ गाड़ियों को रोजा के पास एक घंटे तक रोकना पड़ा। पटरी में जॉगल प्लेट बांधने के करीब एक घंटे के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इसके बाद गाड़ियों को अधिकतम 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के कॉशन के साथ पास किया गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे ऐगवां स्टेशन पर पटरी चटक गई। बताते हैं कि गाड़ी संख्या 54338 शाहजहांपुर-लखनऊ मेमू ट्रेन चटकी पटरी से ही गुजरी है। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस बीच गश्त करने वाले चाबीमैन अमर पाल की नजर टूटी पटरी पर पड़ी। उन्होंने तुरंत ही रेल पथ निरीक्षक को सूचना दी, साथ ही कंट्रोल और स्टेशन मास्टर को बताया।
अमरपाल ने खतरे के निशान वाला झंडा भी लगा दिया। कंट्रोल के आदेश पर बेगमपुरा एक्सप्रेस को अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल स्टेशन, किसान एक्सप्रेस को रोजा, कानपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस को शाहजहांपुर में रोका गया। गर्मी के मौसम में ट्रेन रुकने से यात्री परेशान हो गए। स्टेशनों पर पूछताछ काउंटर पर जाकर जानकारी ली। करीब एक घंटे के बाद टूटी पटरी पर जॉगल प्लेट बांधकर 25 किलोमीटर प्रति घंटे के कॉशन से गाड़ियों को गुजारा गया।
विज्ञापन




ये ट्रेनें रहीं प्रभावित
इस दौरान 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 14003 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 12327 उपासना एक्सप्रेस, 14229 योग नगरी संगम एक्सप्रेस, 15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15119 जनता एक्सप्रेस, 14307 प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, 15909 अवध असम एक्सप्रेस, 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस समेत 12 गाड़ियां प्रभावित हुईं।

ज्वाइंट रिपोर्ट बनाकर मंडल कार्यालय भेजी
बताते हैं कि पटरी का लगभग एक फुट का टुकड़ा टूट गया। टुकड़े की जांच लखनऊ स्थित लैब से कराई जाएगी। पूरे मामले की ज्वाइंट रिपोर्ट बनाकर बनाकर अधिकारियों को भेजी गई है। जहां से जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें