फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या का आरोप

Mon, 13 Jun 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
कांट थाना क्षेत्र के गांव औधापुर में रविवार रात 16 वर्षीय सुमित प्रताप सिंह का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर लटका मिला। परिवार वालों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सुमित की मौत फांसी पर लटकने से हुई थी। गांव औधापुर के मुनेश्वर सिंह रोजा चीनी मिल में गन्ना विकास अधिकारी हैं। उनके तीसरे नंबर के बेटे सुमित ने इस वर्ष कांट के विनोवा इंटर कॉलेज से कक्षा नौ की परीक्षा उर्तीण की थी। रविवार रात करीब साढ़े सात सुमित घर से नए कपड़े पहनकर निकाला था। वह थोड़ी देर में लौटने की कह गया था। काफी देर इंतजार करने पर सुमित घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव से करीब सौ मीटर दूरी पर मुनीश्वर के खेत में लगे नीम के पेड़ पर सुमित का शव दुपट्टे के सहारे लटकता पाया गय। मुनेश्वर के मुताबिक करीब साढ़े नौ बजे वह इस खेत के पास होकर गए थे तब सुमित का शव पेड़ पर नहीं लटका था। उन्होंने बताया कि पेड़ की करीब 15 फीट ऊंची डाल पर दुपट्टा बंधा हुआ था, जिसे पेड़ पर चढ़कर बांधना मुश्किल है। सुमित ने नए कपड़े पहन रखे थे। अगर वह पेड़ पर चढ़ा होता तो उसके कपड़ों पर निशान लगे होते। सुमित के गले में जो दुपट्टा बंधा हुआ था। उसमें फंदे में कई गांठ लगी हुईं थीं। इससे लगता है कि सुमित की हत्या करके उसका शव पेड़ से लटकाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


चुनावी रंजिश में कराई जा सकती है सुमित की हत्या 
मुनेश्वर सिंह ने बताया कि बीते पंचायत चुनाव में उन्होंने कांट प्रथम से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। जिसमें वह हार गए थे। हो सकता है कि किसी ने चुनावी रंजिश के चलते उनके बेटे की हत्या कर दी हो। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें