फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तमंचा दिखाते वक्त गोली चलने से किशोर घायल

Sun, 04 May 2025 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। बहादुरापुर गांव की पुलिया के पास शुक्रवार की शाम करीब सात बजे एक किशोर कहीं से तमंचा लाकर अपने नाबालिग मौसेरे भाई को दिखाने लगा। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब जाने से किशोर गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज से लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोजा थाना क्षेत्र के एक गांव के 15 वर्षीय किशोर ने अपने 16 वर्षीय मौसेरे भाई का तमंचा देखने को उसे बहादुरापुर गांव की पुलिया के पास बुलाया था। तमंचा देखने के दौरान ट्रिगर दबने से चली गोली किशोर के मौसेरे भाई के पेट में जा लगी। किशोर अपने भाई को लेकर राजकीय मेडिकल काॅलेज पहुंचा। डॉक्टरों ने माजरा समझने के बाद रात 11 बजे पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रोजा थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और किशोर से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। घायल किशोर की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार तमंचे की गोली से घायल किशोर का है, लेकिन वह अभी बरामद नहीं हुआ हैं। जल्द ही तमंचा बरामद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें