शाहजहांपुर। इंवेस्टमेंट कंपनी बनाकर स्टाॅक मार्केट में ऑनलाइन निवेश कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी विमल की तलाश में टीमें दिल्ली व उत्तराखंड भेजी गईं हैं। आरोपी सिस्टम का पासवर्ड बदलकर भागा है। वहीं, साइबर सेल टीम उनके खातों की डिटेल भी निकलवा रही है।
शुक्रवार को जलालाबाद पुलिस ने कॉल सेंटर की आड़ में चल रही फर्जी इंवेस्टमेंट कंपनी का खुलासा करते हुए जलालाबाद के मोहल्ला आजाद नगर निवासी टिंकल गुप्ता, मोहल्ला दयालनगर निवासी प्रांजल सक्सेना उर्फ पुलकित, निहाल सक्सेना उर्फ कुनाल, दीपांशु, सरायसाधौ निवासी सिद्धांत मिश्रा उर्फ झम्मन व मोहल्ला महाजनान निवासी रोहित राठौर को गिरफ्तार किया था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।