फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर और बरेली की टीमों ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
आयुषी बरेली। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हो गया। पहले मैच में शाहजहांपुर ने आरएस अकादमी श्रावस्ती को दस विकेट से हराया। दूसरे मैच में बरेली ने हरदोई को एक तरफा मुकाबले में शिकस्त दी।
विज्ञापन

कृभको खाद फैक्टरी के मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रावस्ती की टीम मात्र 48 रन बनाकर आउट हो गई। टीम के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकें। गेंदबाज आयुषी त्रिवेदी ने तीन, वैष्णवी श्रीवास्तव, एंजेल मिश्रा ने दो-दो व कप्तान वसुंधरा ने एक विकेट हासिल किया। जवाब में शाहजहांपुर की टीम ने चार ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य को हासिल कर लिया। शिवा यादव ने 20 रन और संध्या ने 17 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच आयुषी त्रिवेदी चुनी गईं।
दूसरे मैच में एसआरएमएस अकादमी बरेली ने संस्कृत अकादमी हरदोई को 10 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए संस्कृत अकादमी की टीम ने मात्र 35 रन बनाए। बरेली की ओर से प्रगति ने चार विकेट हासिल किए। फैजा, गार्गी ने एक-एक विकेट झटका। जवाब में बरेली की टीम ने पांच ओवरों में बिना विकेट खोए लक्ष्य को हासिल कर लिया। गुंजन ने 20 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच प्रगति रहीं।
विज्ञापन

मैच के अंपायर सौरभ देव और दीपक रहे। इससे पहले उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर मुक्ता पाठक, रेखा, रवि शंकर तिवारी, मनीष सिंह, अमित चौधरी मौजूद रहे।
कोऑर्डिनेटर मनोज यादव के अनुसार, फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन व एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी बरेली के मध्य खेला जाएगा।


करीब चार साल पहले क्रिकेट खेलना शुरू किया था। मीडियम पेसर होने के चलते अंडर-19 के कैंप तक पहुंचे थे। विकेट कम होने के चलते वहां चयन होने से रह गए। कोशिश है कि अंडर-23 की टीम में जगह बना लें। वूमेन प्रीमियर लीग के लिए ट्रॉयल भी दिया था। आईपीएल में खेलने का सपना है।



-आयुषी गौतम, बरेली


पापा किसान है। फिर भी पढ़ाई और खेल में कोई दिक्कत नहीं आने देते। वर्ष 2024 में खेलना शुरू किया। मीडियम पेसर गेंदबाजी के तहत जिलास्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया। फिर राज्यस्तर तक खेलने का मौका मिला। सपनों को पूरा करने के लिए अकादमी में निरंतर अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन


- इंदुमणि, हरदोई

आयुषी बरेली। संवाद

आयुषी बरेली। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें